तिलौली के पास जीप की टक्कर से युवक की मौत
सिकन्दरपुर, बलियाः क्षेत्र के तिलौली गांव के समीप शुक्रवार अपराह्न एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद जीप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उभांव थाना क्षेत्र के अखोप गांव निवासी रामू गुप्ता (29) पुत्र दीनदयाल गुप्ता शुक्रवार की अपराह्न सिकन्दरपुर की तरफ से से बाइक द्वारा लौट रहे थे। जैसे ही वह तिलौली के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जीप चालक मौके पर जीप छोड़कर फरार हो गया, जबकि रामू गुप्ता गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी तथा मालदा चौकी इंचार्ज नीरज यादव को भी अवगत कराया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही रामू गुप्ता ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते सीएचसी सिकन्दरपुर पहुंचे। पुलिस फरार जीप चालक की तलाश में जुट गई है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
