साहू समाज के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के प्रथम आगमन पर गंगोत्री में भव्य स्वागत
सिकंदरपुर, बलिया। भारतीय तैली साहू राठौर महासभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता के प्रथम आगमन पर सिकंदरपुर स्थित गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज में तैली साहू राठौर समाज के लोगों द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। उनके आगमन पर समर्थकों एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण, पुष्पवर्षा तथा नारेबाजी के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया।इस अवसर पर गंगोत्री देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष पद प्रत्याशी एवं समाजसेवी ओम प्रकाश उर्फ ओपी गुप्ता ने जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर समाज की ओर से आभार व्यक्त किया।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय तैली साहू राठौर महासभा समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार एवं सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में तैली साहू राठौर समाज के वरिष्ठ सदस्य, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
