सिकंदरपुर में सड़क हादसा: पुल से टकराई बाइक, युवक की मौत
सिकन्दरपुर, बलियाः थाना क्षेत्र के उमेद बाछापार के समीप बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नेहता निवासी 40 वर्षीय संजय यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव बाइक से नगरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक असंतुलित होकर पुल से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
