Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सिकंदरपुर विधायक के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन



सिकंदरपुर, बलियाः क्षेत्रीय विधायक मो जियाऊद्दीन रिजवी ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को सिकन्दरपुर तहसील में नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कराए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया तथा  जांच की मांग की। आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में बीएलओ के माध्यम से विशेषकर पीडीए वर्ग के मतदाताओं के नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और निर्वाचन आयोग की मंशा के विपरीत बताया। आरोप लगाया है कि भाजपा नामित बीएलए को बुलाकर जबरन फार्म-7 भरवाया जा रहा है।

 ग्राम सिवानकलां में 146 मतदाताओं के नाम काटने का प्रयास इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बताया गया है। इसके अलावा, रामपुर कटराई, मासूमपुर, जजौली और सिसोटार गांवों से भी इसी प्रकार की शिकायतें सामने आ रही हैं। ज्ञापन में ग्राम सिवानकलां स्थित पंचायत भवन पर निर्मित अंबेडकर प्रेरणा द्वार पर लगे पत्थर को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़े जाने के मामले में अब तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई गई। विधायक ने शीघ्र दोषियों पर कार्रवाई और पत्थर पुनः लगवाने की मांग की। इसके साथ ही, नगर पंचायत सिकंदरपुर में हॉस्पिटल रोड से नगरा रोड तक स्वीकृत सीसी रोड निर्माण कार्य को एक निजी व्यक्ति द्वारा रोके जाने का मुद्दा भी उठाया गया। विधायक ने पुलिस बल उपलब्ध कराकर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की।

ज्ञापन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित प्राचीन कलवारी गड़ही पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे और मिट्टी भराव का भी मुद्दा उठाया गया। विधायक ने गड़ही को तत्काल कब्जा मुक्त कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उपरोक्त सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी धरना एवं प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। रामजी यादव, अनंत मिश्रा, संतोष यादव, गुरु जलाल राजभर, चंद्रमा यादव, खुर्शीद आलम, तारीक अजीज गोलू, भीष्म यादव, अतुलेश यादव, विजय नारायण, कृष्ण कुमार यादव, राजिक रिजवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact