Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

न्यायालय के आदेश पर तालाब से अतिक्रमण हटाते समय बवाल, पुलिस व राजस्व टीम पर पथराव



सिकन्दरपुर, बलिया। खेजुरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथौज में मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर तालाब के किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने गई प्रशासनिक टीम पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 2026 को अपराह्न लगभग 2:30 बजे एसडीएम सिकंदरपुर, तहसीलदार सिकंदरपुर, राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में ग्राम हथौज स्थित तालाब भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। उक्त भूमि को लेकर माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद में जनहित याचिका (PIL) भी दाखिल की गई थी।

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जब तालाब के किनारे किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा था, उसी समय कुछ असामाजिक तत्वों के बहकावे में आकर वहां मौजूद लोगों द्वारा अचानक पुलिस बल व राजस्व कर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई।

घटना के संबंध में राजस्व लेखपाल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना खेजुरी पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह हटा दिया है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एएसपी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि-

हंगामे के दौरान लोगों को शांत कर कार्रवाई पूरी की गई है। टीम पर पथराव करने के आरोप में लेखपाल अमित राय की तहरीर पर कुछ लोगों पर केस दर्ज किया जा रहा है। वीडियो देखकर लोगों की पहचान कर संख्या बताई जाएगी।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact