Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा एलएन नेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव, कक्षा 12 के छात्रों की हुई विदाई



सिकंदरपुर (बलिया)। एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानकला में मंगलवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक नियाज अहमद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक एवं समूह गान की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। विशेष रूप से नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया, जिसे अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।


मुख्य अतिथि प्रबंधक नियाज अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य होते हैं। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास जीवन में सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कक्षा 12 के विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रत्याशा तिवारी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact