Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सुरहाताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश


  • डीएम की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन व निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश
  • सुरहाताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश
  • बाढ़ से पहले नौरंगा में कटान रोकने की तैयारी के दिए निर्देश



बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की निगरानी के लिए पर्यटन अधिकारी के साथ एक जिला स्तरीय अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा। सुरहाताल क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश देते हुए डीएम ने इसका विस्तृत प्लान शीघ्र तैयार करने और वहां मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मार्ग संख्या 107 के अंतर्गत पैकेज 45.7 किलोमीटर में इंदरपुर -पांडेपुर-कुकूह-कोजी होते हुए गड़वार- रतसड़ तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। बताया गया कि कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि कटहल नाला के पास जर्जर हो चुके दर्जनों बिजली पोलों का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने कहा कि वहां हाई टेंशन तार होने के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए त्वरित कदम उठाए जाएं। नौरंगा क्षेत्र में संभावित कटान को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने बाढ़ से पहले सभी आवश्यक प्लान तैयार कर निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए ताकि कटान की स्थिति उत्पन्न न हो। यूपी सिडको द्वारा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, हुसैनाबाद में चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा में बताया गया कि कार्य 77 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने निर्माण में तेजी लाकर समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


पीएम सूर्य घर योजना की डीएम ने की समीक्षा, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश


-------- जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा की। बैठक में योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) को निर्देशित किया कि पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत बैंकों द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना की प्रगति किसी भी स्तर पर कम नहीं होनी चाहिए। साथ ही एलडीएम को योजना की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

बैठक में योजना से जुड़े वेंडरों से भी बातचीत की गई। वेंडरों ने योजना की प्रगति कमजोर होने का कारण विद्युत विभाग से संबंधित समस्याएं बताईं। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को नोडल विभाग बनाते हुए पूरे जनपद में इसकी जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीएम सूर्य घर योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य कर योजना को गति दें। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, डीडीओ आनंद प्रकाश, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact