अक्षय हॉस्पिटल की पहल: हर रविवार नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के बाजार मोड़ के समीप ताड़ासरा में स्थित अक्षय हॉस्पिटल में प्रत्येक रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में क्षेत्र के मरीजों को नि:शुल्क परामर्श एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।
अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अश्विन सोनी ने बताया कि चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रत्येक रविवार को यह नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाता है, जिसमें सामान्य रोगों की जांच के साथ-साथ नवजात शिशुओं के इलाज की भी समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि अक्षय हॉस्पिटल क्षेत्र का एक प्रमुख अस्पताल बन चुका है, जहां आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा, एनआईसीयू (NICU) तथा क्रिटिकल केयर की व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार मिल रहा है।
इस पहल से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिल रही है और बड़ी संख्या में मरीज प्रत्येक रविवार को शिविर का लाभ उठा रहे हैं।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
