डीएम और एसपी द्वारा विकास भवन सभागार बलिया में गैस एजेंसी मालिकों और डिस्ट्रिब्यूटरों के साथ की गई मीटिंग
बलिया। शुक्रवार को जनपद बलिया की विकास भवन सभागार बलिया में जिलाधिकारी महोदय बलिया मंगला प्रसाद सिंह एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा जनपद के गैस एजेंसी मालिकों और डिस्ट्रिब्यूटरों के साथ की गई बैठक, बैठक में जनपद के प्रमुख गैस एजेंसी मालिकों और डिस्ट्रिब्यूटरों से वार्ता कर कालाबाजारी रोकने एवं बिना बुकिंग हॉकरों को गैस सिलेंडर न देने तथा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही होने के निर्देश दिये, बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों को “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” तथा पुलिस को बिना हेलमेट चालकों का चालान करने के निर्देश दिये । पुलिस, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नजर रखी जा रही है । पुराने या गलत वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
इस कार्यक्रम के दौरान ADM महोदय, मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक बलिया और उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।






