बसरीखपुर में देवांश क्लीनिक का भव्य उद्घाटन
सिकंदरपुर (बलिया): क्षेत्र के बसरीखपुर में गुरुवार को देवांश क्लीनिक का भव्य उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर किया गया। पंदह विकासखंड के जेठवार ग्राम सभा के पूर्व प्रधान कामेश्वर राय ने फीता काटकर क्लीनिक का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में क्लीनिक खुलने से आसपास के गांवों के मरीजों को इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
क्लीनिक में मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. चंदन कुमार तथा डॉ. यासमीन फातिमा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर (PPM) NTEP अनुराग पाण्डेय, डॉ. अश्विन कुमार सोनी, डॉ. अश्वनी कुमार राय, डॉ. आशुतोष कुमार गुप्ता, डॉ. गोविंद पाण्डेय, डॉक्टर फॉर यू डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार, गुंजन कुमार, ब्रह्मेश्वर राय, राम जी राय, पुष्कर राय (मोनू), पवन राय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सियर के STS विनय यादव, LT विकास यादव, मनीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।





