विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
बलिया। जिला अस्पताल के रक्त बैंक में शुक्रवार को इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बलिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार का सी एम एस डा सुजीत कुमार एवं प्रभारी सी एम ओ/ सचिव डॉ मंजू रानी द्वारा बुकें देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा फिता काटकर शिविर का उद्घाटन किया गया।
अपर जिलाधिकारी वित्त/ राजस्व अनिल कुमार ने कहा कि रक्त दान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं। यह बहुत ही पुनित कार्य है,एक रक्त दान से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
इस आयोजन के लिए उन्होंने कहा कि इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बलिया का संयुक्त रूप से बहुत ही सराहनीय प्रयास है, साथ ही सभी रक्त महादानियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामना है।
सभी रक्त दानियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।
सी एम एस डा सुजीत कुमार ने रेडक्रॉस सोसायटी की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर इस तरह का आयोजन संस्था द्वारा कराया जाता है, इस आयोजन के लिए मैं संस्था को धन्यवाद के साथ शुभकामना देता हूं, साथ ही रक्त सूरवीर महादानियों को भी शुभकामना देता हूं रक्त दान से बड़ा कोई दान नहीं।
11 लोगों ने रक्तदान किया, प्रमुख रूप से आशुतोष कुमार, अनुपम सिंह, राहुल शर्मा, मंटू प्रसाद सुरेन्द्र सिंह खालसा, मदुसूधन सिंह, नितेश पाठक, अविनाश सिंह नन्दन,दीपक कुमार तिवारी।जिसमें नितेश पाठक एवं अविनाश सिंह नन्दन ने प्रथम बार रक्तदान किया।
इस अवसर पर डॉ वसुंधरा , डॉ रितेश सोनी, डॉआकांक्षा जयसवाल, डॉ पी के उपाध्याय, जी. के. दुबे, सभापति विजय शर्मा, जिला समन्वयक/कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पाण्डेय, कृष्ण कांत पाठक, जितेन्द्र सिंह, शशीकांत ओझा, सोनी यादव, जिला आपदा विशेषज्ञ पीयूष सिंह शकील अंसारी,विनय यादव, संतोष तिवारी, पप्पू यादव ,कमलेश कुमार पांडे, श्याम जी सिंह, कुसुम देवी, रीना देवी, प्रतीक सिंह, संजय श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, श्याम जी रौनियार एवं आदित्य तिवारी उपस्थित रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
