पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाने वाला किशोर गिरफ्तार
बलिया, 21 जून। थाना उभांव पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित एक किशोर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे तुर्तीपार रेगुलेटर के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की।
पुलिस के अनुसार 19 जून 2026 को चंदायर कला निवासी अर्जुन कुमार मौर्य की तहरीर पर थाना उभांव में मुकदमा संख्या 135/26 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता की बरामदगी कर उसका बयान दर्ज किया गया। जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
इसी क्रम में रविवार को लगभग 11:40 बजे पुलिस टीम ने अभियुक्त सुन्दरम शर्मा (17 वर्ष) निवासी भागलपुर, थाना मईल, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश दूबे, कांस्टेबल अरविंद यादव एवं कांस्टेबल अजीत यादव शामिल रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
