Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों ने किया जमकर आनंद

 


सिकन्दरपुर (बलिया)। एलएन नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिवान कला में आयोजित दो दिवसीय समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जमकर आनंद लिया। विद्यालय प्रशासन द्वारा मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।

छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से स्विमिंग पूल की व्यवस्था की गई थी, जहां शीतल जल में बच्चों ने खूब मस्ती की। वहीं कला प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक कलाकृतियां बनाकर प्रदर्शित कीं।

विद्यालय के मैनेजिंग इंचार्ज नियाज अहमद ने बताया कि विद्यालय के नए सत्र के प्रारंभ से पूर्व आयोजित समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की मानसिक, रचनात्मक एवं सामाजिक क्षमताओं का विकास करना है। उन्होंने कहा कि पठन-पाठन शुरू होने से पहले इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती हैं।


विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रत्याशा तिवारी ने नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए सभी छात्र-छात्राओं तथा अध्यापक-अध्यापिकाओं की सराहना की। उन्होंने समर कैंप के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों के योगदान की प्रशंसा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं की सराहनीय भूमिका रही। समर कैंप के पहले दिन बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact