रथयात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सिकंदरपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सिकंदरपुर, बलिया। 16 जुलाई को निकलने वाली ऐतिहासिक रथयात्रा (महावीरी झंडा) को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापक रणनीति तैयार की है। विभिन्न बैठकों के माध्यम से अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं तथा आपसी समन्वय के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रशासन का प्रयास है कि जुलूस के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो और सभी समुदायों के सहयोग से यह ऐतिहासिक आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए शांतिपूर्वक संपन्न हो।
क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिकंदरपुर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य जुलूस के लिए नगर को दो जोन एवं सात सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए तीन अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी), आठ क्षेत्राधिकारी (सीओ), 51 थाना प्रभारी/एसओ तथा 260 उपनिरीक्षकों (एसआई) की तैनाती की जाएगी।
इसके अतिरिक्त 1037 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल, 51 महिला आरक्षी, 28 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 83 होमगार्ड, दो कंपनी पीएसी तथा तीन फायर ब्रिगेड की भी तैनाती रहेगी। प्रशासन ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
