Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

सिकंदरपुर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार घायल

 


सिकंदरपुर, बलिया। बेल्थरा मार्ग पर बाजार मोड़ के समीप शुक्रवार की सुबह स्कूली वाहन और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह लगभग 8:30 बजे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवानगर ब्लॉक के समीप धोबहाहा गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार धोबहाहा निवासी अब्दुल (18) पुत्र बबलू एवं कैश अहमद (17) पुत्र नौशाद बाइक से सिकंदरपुर बस स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन की तरफ से तेज गति से नगरा मोड़ की ओर जा रही एक स्कूली वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अब्दुल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

इसी क्रम में बेल्थरा मार्ग पर करमौता गांव के समीप एक अन्य सड़क हादसा भी हुआ। यहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने साइकिल सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमचंद वर्मा निवासी करमौता को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में प्रेमचंद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact