Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

मुस्कान, यादें और विदाई के आंसू: चाइल्ड एजुकेशन सेंटर में भावुक समारोह



सिकन्दरपुर, बलिया। नगर की शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली संस्था चाइल्ड एजुकेशन सेंटर में शुक्रवार को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह भावुक वातावरण में आयोजित किया गया। पूरा विद्यालय परिसर यादों, मुस्कान और नम आंखों से भरा नजर आया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के मैनेजिंग इंचार्ज मिस्टर नजरुलबारी रहे।


विदाई समारोह में कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर साथियों को स्नेह, सम्मान और भावनाओं के साथ विदाई दी। विद्यार्थियों ने गीतों, शब्दों और शुभकामनाओं के माध्यम से अपने मन की भावनाएं व्यक्त कीं, जिससे कई पल बेहद मार्मिक हो गए।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय जीवन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह संस्कार, अनुशासन और रिश्तों का मजबूत आधार होता है। एक निश्चित शैक्षणिक यात्रा पूरी कर आगे बढ़ने वाले छात्रों को विदा करना जितना गर्व का विषय है, उतना ही भावुक क्षण भी है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में सदैव आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक राजाराम यादव को भी ससम्मान विदाई दी गई। उनके योगदान को याद करते हुए शिक्षक एवं विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक मिस्टर सनाउल्लाह, मिस्टर अहसानुल्लाह, श्री अनिल यादव एवं मिस्टर गौहर खान सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अध्यापक मिस्टर अहसानुल्लाह ने की।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact