Education
आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी के छात्र शिवम राय ने JEE Main 2026 में लहराया परचम
February 19, 2026
0
सिकन्दरपुर, बलिया। कठघरा बंशी बाजार स्थित शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी एक बार फिर अपने होनहार छात्र की उपलब्धि को लेकर चर्चा में है। अकादमी के छात्र शिवम कुमार राय ने JEE Main 2026 सत्र-1 में 96.06 परसेंटाइल अर्जित कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
शिवम के दादाजी स्वर्गीय जगन्नाथ राय जी (सरपंच साहब) एवं आनंद जी के भतीजे की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 2 से आरएसएस गुरुकुल एकेडमी से ही हुई, जहां शिक्षकों के मार्गदर्शन में उनकी शैक्षणिक नींव मजबूत हुई। विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो गणित में उनका प्रदर्शन विशेष रूप से प्रभावशाली रहा, जिसने उनके कुल परिणाम को मजबूती दी। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है और देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में गिनी जाती है।
इस सफलता के उपलक्ष्य में गुरुवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह (गुड्डू) ने शिवम राय के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने शिवम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को छुएंगे। समारोह में उपस्थित छात्रों को शिवम से प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ने कहा कि यह सफलता नियमित अध्ययन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है, और शिवम की उपलब्धि उसी दिशा में एक सशक्त उदाहरण है।
वहीं शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों और विद्यालय के अनुशासित वातावरण को दिया। अब उनकी नजर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पर है। उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
