Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

चिलकहर बाजार में भीषण अगलगी: किराना दुकान में मां-बेटे जिंदा जले, पति छत से कूदकर बचाई जान



बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर बाजार में रविवार देर रात एक किराना दुकान में लगी भीषण आग ने दर्दनाक हादसे का रूप ले लिया। आग में फंसकर मां और उसके मासूम बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि जान बचाने के प्रयास में पति छत से कूदकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई।

बताया जा रहा है कि चिलकहर बाजार निवासी नीरज चौरसिया किराना की होलसेल दुकान चलाते हैं और दुकान के ऊपर ही परिवार के साथ रहते थे। रविवार की रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

दुकान से बाहर निकलने का दूसरा रास्ता नहीं होने के कारण नीरज चौरसिया की पत्नी रिंकी चौरसिया (25) और उनका पांच वर्षीय बेटा धीरज आग की लपटों में फंस गए। दोनों की मौके पर ही जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, नीरज चौरसिया ने किसी तरह जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी, जिससे उनका पैर टूट गया। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बलिया में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact