Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

बलिया में 25 हजार का इनामी चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार



बलिया: जनपद बलिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में थाना गड़वार पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25,000 रुपये के इनामी वांछित चोर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 14 मार्च 2026 की रात लगभग 10:15 बजे थाना गड़वार की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक इनामी बदमाश जोगापुर श्मशान घाट नहर किनारे मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की।

पुलिस को देख बदमाश ने भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के बाएं पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट, निवासी खरहाटार, थाना गड़वार, जनपद बलिया (उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि उसने थाना गड़वार, थाना सुखपुरा और थाना नगरा क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था।

घायल बदमाश को इलाज के लिए तुरंत सीएचसी रतसड़ भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने उसके कब्जे से

01 अवैध तमंचा (.315 बोर)

01 जिन्दा कारतूस (.315 बोर)

01 खोखा कारतूस (.315 बोर)

बरामद किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact