मिशन शक्ति 5.0 के तहत चौपाल, महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
सिकन्दरपुर (बलिया)। ग्राम लखनपार, थाना सिकन्दरपुर में मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक की उपस्थिति में महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सुविधा से जुड़ी सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
चौपाल में महिलाओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (बाल हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा) व साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें इन नंबरों का सही समय पर उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर हेड कांस्टेबल ज्वाला प्रसाद वर्मा, कांस्टेबल संजीव कुमार व महिला आरक्षी कीर्ति यादव उपस्थित रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
