मिशन शक्ति अभियान के तहत सिकन्दरपुर में एसडीएम ने महिलाओं को किया सम्मानित
सिकंदरपुर (बलिया)। तहसील दिवस के अवसर पर रविवार को मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वालंबन अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 महिलाओं को उपजिलाधिकारी सुनील कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।
सम्मानित महिलाओं में स्वास्थ्य विभाग से 2, राजस्व विभाग से 6, पुलिस विभाग से 3, स्वयं सहायता समूह से 2 तथा शिक्षा विभाग से 2 बालिकाएं शामिल रहीं। सम्मान पाकर महिलाओं ने आत्मविश्वास व्यक्त किया और इसे अपने लिए प्रेरणा बताया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि यह महीना महिलाओं की सुरक्षा, आत्म-सम्मान, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा को समर्पित है। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सेवा पखवाड़े और “स्वस्थ नारी-स्वस्थ परिवार” अभियान के तहत महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नवानगर विंनोद कुमार बिंद,राजेश सिंह कानूनगों, डॉक्टर दिग्विजय कुमार, डॉ. रूबी, डॉ. चंदन विशेन व बीपीएम पीयूष श्रीवास्तव मौजूद रहे।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
