बारात में हर्ष फायरिंग की गोली से 10 वर्षीय बालक की मौत
बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गंगा पार शिवपुर दियार के पुरवा पांडे का डेरा में आई बारात में हर्ष फायरिंग की गोली से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने साक्ष्य संकलन के साथ ही बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस रखवा दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा ने बताया कि, शुक्रवार की रात करीब सवा 10 बजे सूचना मिली कि पांडे का डेरा में एक बारात आई है, जिसमें हर्ष फायरिंग की गोली से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। हर्ष फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक का रिश्तेदार ही है। एएसपी ने बताया कि मौके पर फिल्ड युनिट टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। वहीं, परिजन से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जाही है।
❤️ Support Independent Journalism
बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।
UPI ID: 9839715373@okbizaxis
आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
