Ads Right Header

Ballia Post का चैनल JOIN करें

Sikanderpur: साहब! भीषण गर्मी है आरओ ठीक करा दीजिए



सिकन्दरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल की गंभीर समस्या सामने आ रही है। नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए RO वॉटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की अनदेखी के चलते ये जलस्रोत केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिकन्दरपुर परिसर में लगा RO वॉटर कूलर खराब है, जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिल पा रहा है। वहीं, प्रसिद्ध जल्पा मन्दिर परिसर में भी RO वॉटर कूलर के साथ-साथ जल प्याऊ भी बंद पड़ा है, जिससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।इसके अलावा, बस स्टेशन चौराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय के नीचे लगा RO वॉटर कूलर भी लंबे समय से खराब है। यह स्थान नगर का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। बावजूद इसके, पेयजल की सुविधा ठप है। 



इसी क्रम में सपना बाग नर्सरी के पास लगा वॉटर कूलर भी काम नहीं कर रहा है, जिससे आसपास के लोगों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा लगाए गए ये वॉटर कूलर जनता की सुविधा के लिए थे, लेकिन रखरखाव के अभाव में ये बेकार हो चुके हैं। भीषण गर्मी में जब तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बेहद आवश्यक है।नगरवासियों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इन खराब पड़े RO वॉटर कूलरों को ठीक कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।


❤️ Support Independent Journalism

बड़े मीडिया संस्थान अपने ख़र्चों के लिए विज्ञापनों और बड़े बजट पर निर्भर रहते हैं। लेकिन Ballia Post एक ग्राउंड-लेवल प्लेटफ़ॉर्म है — जहाँ हम स्थानीय खबरें बिना किसी पक्षपात के पहुँचाने में विश्वास रखते हैं। आपका छोटा सहयोग हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बने रहने की ताकत देता है।

Ballia Post GPay QR

UPI ID: 9839715373@okbizaxis

आपका प्रत्येक सहयोग हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।

This Is The Newest Post

Ads Post 1

Ads Post 2

Ads Post 3

Ads Post 4

App Register
📰 News Flash
    🏠Home 📰News ℹ️About 📞Contact